रतनपुरा/ चिरैयाकोट। कोरोना महामारी में एक तरफ जहाँ तमाम गांवों में लोग सैनिटाइजेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ टकटकी लगाए हुए हैं। वहीं विकासखंड रतनपुरा के दतौड़ा ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान पारस यादव ने स्वयं के खर्चे से ग्राम सभा के भगमलपुर में मंगलवार को सैनिटाइजेशन कराया।
प्रथम प्रयास में ही पहली बार निर्वाचित हुए ग्राम प्रधान पारस नाथ यादव ने गांव में अपने संसाधन से सैनीटाइजेशन कराकर अन्य ग्राम प्रधानों के लिए एक मिशाल पेश किया ।प्रधान के इस कार्य की पूरी ग्राम सभा में सराहना हो रही है। पारस यादव ने कहा कि कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण से गांव की जनता को बचाने के लिए गांव में सैनिटाइजेशन अत्यंत जरूरी हो गया था। गांव के गली-मुहल्लों को सैनिटाइज कराने से कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी। इसा मुहिम में प्रधान ने गांव वासियों से कहा कि जब भी बाहर निकलें तो मास्क जरूर लगाए। कहा कि थोड़े से प्रयास से कोरोना को मात देने के लिए सतर्क और सावधान रहें। इस कार्य में ग्राम पंचायत में कार्यरत सभी सफाई कर्मियों का सहयोग रहा। उधर रानीपुर ब्लाक ब्लाक क्षेत्र के सिरसा ग्राम को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान गुड्डू सोनकर ने मंगलवार को दिन सफाई कर्मियों के साथ गांव के सभी बस्तियों में पहुंचकर घर घर सैनिटाइजेशन कराया। इस दौरान उन्होंने हरिजन बस्ती, सोनकर बस्ती, सवर्ण बस्ती आदि सहित सभी बस्तियों के सभी घरों को सैनिटाइज कराया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान के साथ शैलेंद्र सिंह, बब्ब्लू यादव, अनिल ठाकुर, गोपाल सिंह, दुर्गेश सिंह, कमलेश सिंह, अजय शर्मा, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। फतेहपुर मंडाव ब्लाक के गांवों में फतेहपुर मण्डाव संवाद न्यूज एजेंसी के अनुसार स्थानीय विकास खंड के बीडीओ विजय कुमार सिंह के निर्देशन में गांवों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। मंगलवार को क्षेत्र के मंहुई गांव में सफाईकर्मियों की मदद से सैनिटाइजेशन कराया गया।