नगर स्थित अमृत पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं ने माडल पेश कर अपनी वैज्ञानिक क्षमता का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि बीज अनुसंधान निदेशालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एएन सिंह रहे।
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के माडलों को तैयार कर अपने वैज्ञानिक कौशल से लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण सामाजिक विज्ञान के छात्रों द्वारा बनाई गई जन्नते कश्मीर की झांकी, नेपाल भूकंप त्रासदी, फोटो, गैलरी पेश की।
वाणिज्य के छात्रों ने भारतीय बैंकिंग प्रणाली तथा विज्ञान छात्रों द्वारा प्रस्तुत नक्षत्रों का मानव जीवन पर प्रभाव रहा। विज्ञान के छात्रों ने माडल एंड्रायड हाउस, हाइड्रोलिक जैक, लो वोल्टेज, कुलिंग सिस्टम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. एएन सिंह ने बच्चों के प्रतिभा की सराहना की।
साथ ही मेधावी बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंधक बीडी सिंह ने छात्रों व शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. माया सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों के वैज्ञानिक अभिरुचि का विकास होता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।