सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर बाबू का पूरा में चोरी के बाद खुली अलमारी और बिखरे सामान। संवा
- फोटो : बहराइच के कलेक्ट्रेट स्थित धरनास्थल पर धरना-प्रदर्शन।
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर बाबा का पूरा मुहल्ले में बृहस्पतिवार की भोर में पल्लवी पांडेय के घर से 20 लाख रुपये के आभूषण चोरी हो गए। चोर छत के रास्ते घर में प्रवेश किए और चांदी से बनी राधा-कृष्ण की मूर्ति छोड़ सोने के आभूषण ले गए।
घटना के समय घर में केवल मां-बेटी मौजूद थीं। पल्लवी पांडेय ने बताया कि वो जिला मुख्यालय स्थित पोस्ट ऑफिस में कार्यरत हैं। वह उनकी बेटी के साथ घर पर रहती हैं। बृहस्पतिवार की रात एक बजे तक दोनों जगी थीं। फिर अपने अपने कमरे में सोने चली गईं।
रात दो बजे छत पर किसी के कूदने की आवाज सुनाई दी, लेकिन बंदरों के कूदने की आशंका के चलते मां बेटी ने नजर अंदाज कर दिया। सुबह जब नींद खुली तो अलमारी खुली थी और उसमें रखे आभूषण गायब थे।
अलमारी में चांदी से बनी राधा-कृष्ण की मूर्ति थी, जिसे चोर नहीं ले गए। इसके साथ ही नकली आभूषण भी छोड़ गए थे और सभी सोने चांदी के आभूषण गायब थे।
छत पर जाकर देखा तो आभूषण के खाली डब्बे सीढ़ी और छत पर पड़ा मिला। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम ने पहुंचकर जांच की है। आसपास के लोगों और लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।