फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शटर तोड़कर आभूषण और नकदी ले गए चोर

विज्ञापन
मधुबन थाना के तिनहरी चट्टी पर आभूषण की दुकान में चोरी के बाद बिखरे सामान। संवाद
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के मधुबन–मझवारा शहीद मार्ग स्थित तिनहरी चट्टी पर बृहस्पतिवार की देर रात चोरों ने एक आभूषण की दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये के आर्टिफिशियल आभूषण और 25 हजार रुपये चुरा लिया
विज्ञापन

घटना की जानकारी दूसरे दिन सुबह आसपास के दुकानदारों ने दुकान मालिक को दी। सुनील वर्मा पुत्र स्व. शिव प्रसाद वर्मा निवासी बहरी थाना भीमपुरा बलिया पिछले लगभग 20 वर्षों से तिनहरी चट्टी स्थित श्यामा तिवारी के मकान में आभूषण की दुकान चलाते हैं।
बृहस्पतिवार की देर शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पहले दुकान में रखी तिजोरी को गैस कटर से काटने का प्रयास किया।
विज्ञापन

जब चोर तिजोरी खोलने में सफल नहीं हुए तो दुकान में रखे आर्टिफिशियल आभूषण और बॉक्स में रखा 25 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।पीड़ित सुनील वर्मा ने बताया कि दिसंबर माह में भी चोरों ने उनकी दुकान से लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए थे, जिसका अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें