फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनी से जगमग हुए देवालय

Thu, 26 Nov 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई। प्रमुख मंदिरों में घी के दीपक जलाए गए। दीपों की रोशनी से रात भर मंदिर जगमगाते रहे। इस अवसर पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


मान्यता है कि देव दीपावली के दिन पृथ्वी पर देवताओं का अवतरण होता है। इस दिन आकाशदीप को बांधने की परंपरा है। नगर के  मठिया टोला शिवाला, भीटी स्थित शिव मंदिर, कतुआ पुरा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा स्थित मातृ मंदिर, आजमगढ़ मोड़ स्थित शिव मंदिर, जिला अस्पताल स्थित शिव मंदिर,

ब्रह्मस्थान स्थित और रोडवेज स्थित मंदिर, सिंधी कालोनी स्थित मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव स्थित अष्टभुजी मंदिर, दोहरीघाट के गौरीशंकर घाट, सहित तमसा के तट के मंदिरों में घी के दीपक जलाए गए।
विज्ञापन


 व्यापार मंडल की ओर से जिला मंत्री सुरेेश कल्यानिया के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर के ढेकुलियाघाट स्थित मंदिर में 101 दीपों का दीपदान कर आरती किया। स्वदेशी जागरण मंच की ओर से बगलीपिजड़ा, नगहरा, खंडेरायपुर में देव दीपावली धूमधाम से मनाया गया।

 इस अवसर पर मुकेश जायसवाल, राहुल वर्मा, मुकेश जायसवाल, राहुल वर्मा, अभिषेक सिंह, अमित सिंह आदि शामिल थे। घोसी : पक्का पोखरा स्थित बाबा उच्चेेश्वर नाथ मंदिर, पकड़ी मोड़ पर स्थित मां शारदा मंदिर व नरोखर जलाशय, सीता कुंड  पर हजारों दीपक प्रज्जवलित किए गए। भक्तों ने मंदिरों को को सजाया था।

 देर शाम तक विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। साथ ही वहां लगे मिठाइयों, चाट, पकौड़े और खिलौने आदि के स्टालों पर जमकर खरीदारी की गई।

बुधवार की रात देव दीपावली के अवसर पर घंटा घडिय़ाल की गूंज से मंदिर परिसर के साथ पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया था। साथ ही देव दीपावली देखने केे लिए उमड़े श्रद्धालु भी आयोजन को देख मंत्रमुग्ध होकर कार्यक्रम के वशीभूत हो गए थे।

  देव दीपावली के अवसर पर बुधवार को भक्त तड़के से ही शीतला माता मंदिर परिसर को सजाने संवारने में लगे रहे। नगर के शीतला धाम पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अंधेरा होते ही दीपों को जलाकर शुरू कर दिया गया।

  रामभक्त मंडल की ओर से देव दीपावली के अवसर पर शीतला माता धाम मे 11 हजार दीप जलाए गए।  दीप प्रज्जवलन के साथ ही पोखरे पर बने मंच से गंगा मइया की महाआरती का कार्यक्रम हुआ।

 मंदिर के पुजारी ने मंत्रोच्चार के साथ आरती कराया। आरती के  बाद भजन संध्या आतिशबाजी का कार्यक्रम शुरू हो गया। इस अवसर पर  आयोजित रंगोली  प्रतियोगिता में 150  प्रतिभागियों ने भाग लिया।

प्रतिभागियों ने रंगोली में देवी देवताओं के सुंदर चित्र बनाए था। जो लोगों को बरबस ही अपने तरफ आकर्षित कर रहीं  थी। कार्यक्रम के समापन पर कलाकृति बनाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें