फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चेकिंग करने पहुंची टीम पर पथराव

Wed, 04 Feb 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर पालिका के पास शाही कटरा मोहल्ले में बुधवार को बिजली चेकिंग अभियान के तहत पहुंची टीम पर मोहल्ले वालों ने पथराव कर दिया। चेकिंग करने पहुंची टीम ने जैसे ही सीढ़ी लगाकर बुनकरों के घरों में चेकिंग करने के लिए काम शुरू किया वैसे ही वहां के लोगों ने बिजली विभाग की टीम पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बिजली कर्मी डर के मार वहां से जान बचाकर भाग खड़े हुए। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अशोक कुमार यादव ने मामले को शांत कराया। लोगों को एतराज था कि विभाग के लोग सीढ़ी लगाकर उनके घरों में क्यों ताक झांक किए।


उपखंड अधिकारी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में बुधवार को बिजली विभाग के जेई और अन्य कर्मचारी चेकिंग के लिए नगर क्षेत्र के नगर पालिका कार्यालय के समीप शाही कटरा मोहल्लो में पहुंचे। कर्मचारियों ने अभी एक दो घराें में बिजली चेकिं ग की थी। इसके बाद कर्मचारियों ने जैसे ही सीढ़ी लगाकर बुनकरों के घरों में चेक करना शुरू किया वैसे ही मोहल्ले के लोगों ने टीम पर पथराव करने लगा और सबको दौड़ा लिया। लोगों को एतराज था कि विभाग के लोग सीढ़ी लगाकर उनके घरों में क्यों ताक झांक किए? इसके बाद मुहल्ले में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

संस्कृत पाठशाला से लेकर शाही कटरा नगर पालिका कार्यालय तक काफी संख्या में लोग सड़क पर आ गए। इस दौरान लोगों ने बिजली विभाग के गलत तरीके से चेकिंग करने के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान करीब 20 मिनट तक आवागमन भी बाधित रहा। बवाल के बाद से ही संस्कृत पाठशाला पर पीएसी और पुलिस के जवानोें को तैनात कर दिया गया ।
 नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष अरशद जमाल का कहना है कि मंगलवार को ही बुनकरों का एक प्रतिनिधिमंडल बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता से मिलकर बिजली से संबंधित बुनकरों की समस्या पर बात की थी। तय हुआ था कि पांच फरवरी को बुनकर कैंप कार्यालय पर अपनी समस्याओं से संबंधी आवेदन जमा करेंगे। लेकिन इसके पहले बुधवार को ही विभाग का चेकिंग दस्ता मुहल्ले में पहुंच कर नाजायज ढंग से जांच करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें