फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के विरोध पर पैमाइश करने गई टीम लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय नगर पंचायत के भातकोल मोड़ के पास रविवार की शाम उपजिलाधिकारी सदर के आदेश पर भारी फोर्स के साथ पहुंची राजस्व टीम को महिलाओं के भारी विरोध के कारण वापस लौटना पड़ा। इस दौरान लोगों की काफी भीड़ जुट गई। पुलिस कर्मियों और महिलाओं के बीच धक्का मुक्की से जरीब भी टूट गयी।
विज्ञापन

क्षेत्र के भातकोल मोड़ के पास राष्ट्रीय राज्यमार्ग के किनारे स्थित जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद वर्षों से चल रहा है। एक पक्ष अपनी उस जमीन को बैनामाशुदा बता रहा है तो दूसरा पक्ष अपनी पुस्तैनी जमीन बता रहा है। इसी विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा उपजिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र लिखकर अपनी जमीन की पैमाइश कराने की मांग किया था। उपजिलाधिकारी हेमंत चौधरी के आदेश पर कानूनगो सतेंद्र मिश्रा राजस्व टीम और थानाध्यक्ष हरे राम मौर्या भारी पुलिस बल के साथ मौके पर रविवार को पैमाइश कराने पहुंच गए। जैसे ही राजस्व टीम ने पैमाइश करना प्रारम्भ किया वैसे ही मौके पर भारी संख्या में महिलाएं पहुंचकर विरोध करने लगीं। महिलाओं के भारी विरोध के बाद पैमाइश करने गयी टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा। इस बाबत थाना अध्यक्ष हरे राम मौर्या ने कहा कि रजिस्ट्री शुदा जमीन की पैमाइश होनी थी। लेकिन महिलाओं के विरोध के बाद नहीं हो सकी।
पैमाइश के बाद पत्थर उखाड़ने पर मुकदमा
मधुबन थाना क्षेत्र के मक्कनपुर में पत्थर नसब कराने के बाद राजस्व टीम द्वारा लगाएं गए पत्थर को उखाड़ कर निशानदेही मिटाने के मामले में पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के मक्कनपुर हल्के में तैनात लेखपाल प्रेमचंद यादव ने भूमि का सीमांकन करके निशानदेही के लिए पत्थर लगवाया था लेकिन गांव के ही प्रभुनाथ और सावित्री ने पत्थर को उखाड़ कर निशानदेही मिटा दी है। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें