फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ग्रामीणों के विरोध पर जेसीबी लेकर लौटी टीम, नहीं गिराया पोखरी पर बना पिलर

विज्ञापन
घोसी क्षेत्र के पिढ़वल गांव में डा भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा के पास स्थित पिलर को हटाने का विर
विज्ञापन
घोसी तहसील क्षेत्र के पिढ़वल गांव में हाईकोर्ट के आदेश का पालन कराने पहुंची राजस्व टीम को शनिवार को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। पोखरी की जमीन पर बने पिलर को नहीं गिराया जा सका।
विज्ञापन

राजस्व टीम केवल भूमि का सीमांकन कर जेसीबी के साथ वापस लौट गई। ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी के समक्ष मामले को रखने की बात कही।
नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की उपस्थिति में पूरी पारदर्शिता और सही तरीके से सीमांकन कराया जाएगा। उन्होंने अगली निर्धारित तिथि पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का संकेत दिया।
पिढ़वल गांव निवासी चानमती ने हाईकोर्ट में ग्रामसभा की पोखरी से अतिक्रमण हटाने के लिए जनहित याचिका दायर की थी। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में राजस्व टीम शनिवार को गांव पहुंची थी।
विज्ञापन

सीमांकन शुरू होने पर आलोक कुमार रंजन के नेतृत्व में दलित समाज के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पोखरी की गाटा संख्या 214 की भूमि के बजाय डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के लिए बनाए गए चार पिलरों की जमीन की नापी की जा रही है। इसी बात को लेकर ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया।

घोसी क्षेत्र के पिढ़वल गांव में डा भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा के पास स्थित पिलर को हटाने का विर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें