वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर विजलेंस की टीम ने शुक्रवार को तत्काल काउंटर खोलने के समय पीआरएस पर छापा मारा, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा।
तीन सदस्यीय विजिलेंस टीम ने पीआरएस काउंटर पर खड़े तत्काल के लाइन में लोगों से पूर्वाह्न लगभग 11 बजे पूछताछ की। तत्काल टिकट बने लोगों से उनके मोबाइल पर फोन कर टिकट के बारे में जानकारी लिया। टीम ने पीआरएस के कैश और फार्म का मिलान कर जानकारी लिया। टीम को सब कुछ ठीक मिला। उन्होंने पीआरएस काउंटर पर तैनात लिपिक इंद्रेश यादव को हिदायत दिया कि अनाधिकृत रूप से कोई व्यक्ति यदि संदेह के घेरे में टिकट मांगता है तो उससे उसकी आईडी अवश्य मांग कर देखें। इस बाबत पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर जोन के बिजनेस इंस्पेक्टर रमन सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कुछ स्टेशनों पर रूटीन चेकअप के तहत यह कार्य किया जा रहा है। जिससे आगे गर्मी की छुट्टियों में लोगों को टिकट आसानी से मिल सके। दलाल स्टेशन के पीआरएस काउंटर पर दिखाई न दें। पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तीन सदस्यीय विजिलेंस टीम में इंस्पेक्टर रमन सिंह, इंद्रजीत गुप्ता और ओपी सिंह शामिल रहे।