कोपागंज। जेपी ग्रुप के चेयरमैन जेपी गौड़ ने कोपागंज बाईपास पर फोरलेन सड़क निर्माण का निरीक्षण शुक्रवार की सुबह किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में लगे लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
जेपी ग्रुप के चेयरमैन शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे कोपागंज बाईपास पर बनने वाले फोरलेन का औचक निरीक्षण करने अचानक हेलीकाप्टर से पहुंचे। हेलीकाप्टर को देखने के लिए आसपास के लोग उमड़ पड़े। चेयरमैन के साथ आए सिक्योरिटी गार्डों ने मोर्चा संभाला और लोगों को दूर से ही हेलीकाप्टर देखने की सलाह दी। चेयरमैन ने फोरलेन सड़क पर हो रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उनके आने की सूचना पर जेपी ग्रुप के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और तत्काल मौके पर पहुंच गए। चेयरमैन ने कुछ देर तक कर्मचारियों और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया और लौट गए।