मुहम्मदाबाद गोहना के प्राचीन शिव मंदिर में महाकाल की झांकी सजाई गई।संवाद
सावन मास के तीसरे सोमवार को देर शाम मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के सैदपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचीन शिव मंदिर में मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थापित महाकाल भगवान शिव की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया।
भंडारे में शामिल श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों के जयकारे से वातावरण भक्तिमय रहा। इस मौके पर पीयूष गुप्ता, रजत गुप्ता, सोनू मोदनवाल, प्रिंस गुप्ता, पुजारी सुमंत गिरि, हरिश्चंद्र जायसवाल, किशोर प्रसाद आदि मौजूद रहे।