फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय नगर पंचायत के सर्वोदय पीजी कॉलेज सोमवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जीरो फैटेलिटी समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और दूसरों को जागरूक करने की शपथ ली।
विज्ञापन

प्राचार्या प्रो. वंदना पांडेय ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा से जुड़ा सामूहिक उत्तरदायित्व है। महाविद्यालय के सड़क सुरक्षा क्लब के माध्यम से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने सड़क दुर्घटनाओं के कारणों, लापरवाही के दुष्परिणामों और सुरक्षित यातायात व्यवहार की प्रस्तुतीकरण कर लोगों को जागरूक किया। डॉक्टरों ने आकस्मिक सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति में प्राथमिक उपचार, त्वरित चिकित्सीय सहायता, आपातकालीन प्रतिक्रिया से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्राध्यापक डॉ. शैलेंद्र कुमार पांडेय, डॉ. नवनीत कुमार उपाध्याय, संतोष कुमार राय, डॉ. जुबैर आलम, डॉ. कर्म वीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें