फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ वार्डों के छह प्रत्याशी मैदान से हटे

Tue, 06 Oct 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में द्वितीय चरण के प्रत्याशियों की स्थिति नामांकन वापसी के बाद मंगलवार को स्पष्ट हो गई। दोनों ब्लाकों के नौ वार्डों में  जहां छह प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए रतनपुरा में 22, परदहां में 18 एवं कोपागंज में 23 प्रत्याशियों ने किया नामांकन वापस लिया।
विज्ञापन



द्वितीय चरण में रतनपुरा, परदहां एवं कोपागंज के तीनों ब्लाकों के जिला पंचायत सदस्य के लिए नौ वार्डोँ से कुल 217 पर्चा दाखिल हुए थे। इसमें सहरोज वार्ड नंबर 12 में से एक प्रत्याशी का पर्चा निरस्त हो गया था। मंगलवार को नामांकन वापसी के बाद वार्ड नंबर 9 से 2, वार्ड नंबर 10 से 2, वार्ड नंबर 11 से 1 एवं वार्ड नंबर 14 से 1 प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया। इस प्रकार दोनों ब्लाकों के 9 वार्डों में अब 210 प्रत्याशी मैदान में हैं।


रतनपुरा में क्षेत्र पंचायत के नामांकन में रतनपुरा ब्लाक से  93 पदों के लिए 511 प्रत्याशियों में 22 ने नामांकन वापस लिया। यहां अब 513 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी प्रकार परदहां ब्लाक से 77 पदों पर 385 प्रत्याशियों में से 18 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस लिया।
विज्ञापन



कोपागंज संवाददाता के अनुसार कोपागंज ब्लाक के 118 पदों पर 654 प्रत्याशियों में 23 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस लिया। इस सीट पर अब 631 प्रत्याशी मैदान में हैं।


नामांकन वापसी के बाद जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों को उनके नामों के क्रम के अनुसार निर्वाचन आयोग से चिंहित चुनाव चिह्नों को आवंटित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें