फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी ब्लाकों में मतगणना केंद्र तय

Tue, 06 Oct 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना केंद्रों पर शील मतपेटी जमा करने तथा स्ट्रांग रूम बनाए जाने के लिए सभी ब्लाकों का निर्धारण किया गया है। प्रथम चरण, विकास खंड- मुहम्मदाबाद गोहना में पब्लिक बालिका इंटर कालेज बरामदपुर, रानीपुर ब्लाक में जनता इंटर कालेज रानीपुुर को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन



द्वितीय चरण में विकास खंड- परदहां, रतनपुरा, कोपागंज हैं। इसके लिए परदहां की मतगणना डीसीएसके पीजी कालेज, मऊ। रतनपुरा में नेहरू इंटर कालेज, रतनपुरा एवं कोपागंज में बापू इंटर कालेज कोपागंज को केंद्र बनाया गया है। तृतीय चरण के लिए  विकास खंड-घोसी, बड़रांव ब्लाक हैं।


इसमें घोसी में सर्वोदय पीजी कालेज, घोसी एवं बड़रांव में शांतानंद  स्वतंत्र भारत इंटर कालेज अमिला को केंद्र बनाया गया है। चतुर्थ चरण में विकास खंड- दोहरीघाट, फतेहपुर मंडाव ब्लाक हैं। इसमें दोहरीघाट में विक्ट्री इंटर कालेज, दोहरीघाट, फतहपुर मंडाव में शहीद इंटर कालेज, मधुबन को केंद्र हैं।
विज्ञापन



इन सभी केंद्रों पर एक नवंबर को मतगणना होगी। इसके अलावा यहां पर संबंधित ब्लाकों की मतपेटियों को भी रखा जाएगा। जिलाधिकारी ने इसके लिए सभी कालेजों को अधिग्रहित करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें