फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारजा को लेकर शिया-सुन्नी आमने सामने

Fri, 19 Dec 2014 11:13 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना कोपागंज के कोपाकोहना गनशहीदा स्थित कब्रिस्तान के समीप मस्जिद का बारजा को लेकर बवाल हो गया ।मामला थाने में पहुंचने के बाद मौके पर एसडीएम एवं थानाध्यक्ष मयफोर्स पहुंचे। दोनाें पक्षों को समझा बुझाकर मामले का हल निकालने के लिए किसी दिन मिलकर बैठकर सुलह समझौते के लिए राजी किया।
विज्ञापन


तब जाकर मामला शांत हुआ। दोनों समुदाय अपनी-अपनी जिद पर अड़े होने के चलते मामले को शांत कराने में प्रशासन को भी पसीना छूट आया।कोपागंज थाना क्षेत्र के गनशहीदा स्थित कब्रिस्तान के बगल में मस्जिद है।

इसके अगलबगल शिया और सुन्नी की मिश्रित आबादी है। शुक्रवार को मस्जिद का बारजा निकालने को लेकर शिया समुदाय के लोगों ने विरोध जताया।

उनका कहना था कि इसी रास्ते हर बार ताजिया व अलम का जुलूस दफन किया जाता है।  बारजा निकाले जाने का विरोध करते हुए दोनों पक्ष आमने सामने हो गए।

एक पक्ष जहां बारजा निकालने पर अडिग हो गया तो दूसरे पक्ष के लोग उसे किसी भी कीमत पर निकाले जाने का विरोध जताने लगे। बारजा निर्माण को लेकर शिया समुदाय के लोग थाने जा पहुंचे और विरोध जताने लगे।
विज्ञापन


मामले की सूचना पर मौके पर एसडीएम सदर जगदंबा सिंह, एसओ कोपागंज डीके सिंह मयफोर्स के साथ पहुंचे। दोनों पक्षों के लोगों के आमने सामने होने पर वह भी स्थिति को संभालने में ही लग गए।

 दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले हल किसी दूसरे दिन मिल बैठकर निकालने पर आखिरकार सभी माने। एसडीएम जगदंबा सिंह का कहना है कि जमीन कब्रिस्तान और मस्जिद की है।
विज्ञापन


अभिलेखों का निरीक्षण कर जो भी निर्णय होगा उसके अनुसार मामले को निस्तारित होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें