फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों में सेंध लगाकर लाखों का माल पार किया

Fri, 19 Dec 2014 11:06 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के बोझी पुलिस चौकी अंतर्गत तीन गांवों में चोरों ने कहीं सेंध लगाकर्र कहीं ताला तोड़कर गुरुवार की रात लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


 घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को सुबह हुई। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि ठंड और कोहरे के चलते चोर सक्रिय हो गए हैं।

घोसी कोतवाली क्षेत्र के बोझी पुलिस चौकी अंतर्गत मुजार बुजुर्ग के निवासी रामविलास प्रजापति अपने परिवार के सदस्यों के साथ सोया हुआ था।

गुरुवार की रात चोरों ने घर के पिछवाड़े से सेंध लगाकर बक्से का ताला तोड़ा और उसमें से एक अंगूठी, कान का झुमका, पायल, कपड़ा आदि सहित लगभग 55 हजार के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, बगल के ही सोड़वा ग्राम सभा अंतर्गत हरिहरपुर गांव निवासी दुर्गविजय के दो कमरों का ताला तोड़कर चार बक्सा उठा ले गए।

 बाक्स को चोरों ने 200 मीटर की दूरी पर एक गन्ने के खेत में फेंक दिया, उसमें रखा झुमका, मंगलसूत्र, अंगूठी, सिकड़ी, नथूनी, मांगटीका, 20 हजार नगदी सहित कुल डेढ़ लाख से अधिक का सामान उठा ले गए।

घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को सुबह हुई। सुबह तलाश करने पर खाली बाक्स गन्ने के खेत में मिला। इसी तरह से चोरों ने भैरोपुर ग्राम पंचायत के परानपुर गांव की सुनरी पत्नी कांता चौहान के घर दीवार फांदकर चोर घुसे।

घर से दो अटैची उठा ले गए। अटैची चकरोड पर ले जाकर चोरों ने उसमें रखा 1600 रुपये नगद एवं लगभग 20 हजार के जेवरात पर हाथ साफ कर दिए।

 अगल बगल में हुई तीन स्थानों पर चोरी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है कि पुलिस की सक्रियता कम होने के चलते आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें