त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान जिला प्रशासन की सख्ती देखने को मिली। जिसके चलते मतदान के दौरान कोई गंभीर विवाद नहीं हुआ। मतदान के दौरान पूरे समय जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक शिवप्रसाद उपाध्याय ने तीनों ब्लाकों को भ्रमण किया।
कई जगहों पर प्रशासन की अपील के बावजूद पोलिंग स्टेशन से भीड़ के न हटने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें खदेड़कर हटाया। इस दौरान सहरोज पंचायत भवन स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान करने के स्थान को कपड़े से घेरवाया।प्रशासन ने कोपागंज ब्लाक के कुतुबपुर, कोईरियापार और हिकमा गाढ़ा अति सेवंदनशील प्लस बूथों पर ज्यादा सख्ती दिखाई।
मंगलवार को नवरात्र का पहला दिन होने के बावजूद सुबह से ही कोपागंज , रतनपुरा और परदहां ब्लाक के मतदान बूथों पर मतदाता अपना मत देने पहुंचे।
मतदाता निर्भिक होकर अपना मत अपने मनपसंद उम्मीदवार को दे सके इसे लिए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और एसपी शिवप्रसाद उपाध्याय भी फोर्स के साथ मतदान हो क्षेत्रों के भ्रमण पर निकले। डीएम और एसपी सबसे पहले कोपागंज ब्लाक के सहरोज बूथ पर पहुंचे।
वहां पर मतदान के दौरान मतदाता से कुछ बात कर रहे पोलिंग एजेंट को डीएम ने फटकार लगाते हुए हिदायत दिया। उसके बाद काफिला सहरोज पंचायत भवन स्थित पोलिंग बूथ पर पहुंचा। वहां पर मतदान केंद्र में बैलेट पेपर पर मोहर लगाने के स्थान को घेरा न देखकर डीएम ने द्वितीय मतदान अधिकारी शकुंतला यादव को फटार लगाई ।
जिसके बाद अपनी मौजूदगी में उन्होंने उसे घेरवाया। जिलाधिकारी और एसपी को काफिला इसके बाद कोपागंज ब्लाक के कुतुबपुर पोलिंग स्टेशन पहुंचा। जहां पर मतदान केंद्र के बाहर खड़े ग्रामीणों को पुलिस और सीआईएसएफ ने खदेंड़ लिया।
वहां पर डीएम एसपी ने पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से रहने की हिदायत दी। कोईरियापार पोलिंग बूथ पर पहुंचने के बाद जिलाधिकारी ने मतदान केंद्र के अंदर ज्यादा लोगों के मौजूद रहने पर नाराजगमी जताई।
उन्होंने बूथ के बाहर सड़क पर खड़े लोगों से अपने अपने घर को जाने की अपील किया। इसके बाद भी भीड़ के न माने पर सीआईएसएफ और पुलिसकर्मियों ने भीड़ को खदेड़ने के साथ लाठियां पटककर उन्हें वहां से हटाया। डीएम और एसपी ने कोपागंज के इंदारा, कसरा, रतनपुरा के अलीनगर , रतनपुरा सहित परदहां ब्लाक के कई बूथों का निरीक्षण किया।