फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहसा वार्ड से महिला दावेदारों ने तोड़ा रिकार्ड

Tue, 13 Oct 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे चरण के रतनपुरा ब्लाक के पहसा वार्ड से महिलाओं ने इस चुनाव में एक रिकार्ड कायम किया। यहां से न सिर्फ चारों चरणों के विभिन्न वार्डों से सबसे अधिक महिला दावेदार हैं, बल्कि यहां पर महिला मतदाताओं में मतदान के दिन गजब का उत्साह भी देखने को मिला।
विज्ञापन



महिला सीट होने के नाते महिला प्रत्याशियों का होना तो स्वाभाविक है, लेकिन इस सीट पर महिलाओं में जिला पंचायत सदन में पहुंचने की इतनी बेताबी है कि यहां के मतदाता भी प्रत्याशियों की भरमार देखकर दंग हैं।


इतनी संख्या न तो जिले के किसी क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड से प्रत्याशियों की है और न ही जिला पंचायत सदस्य के किसी वार्ड से है। जनपद में कुल चार चरणों में चुनाव होने वाले हैं। इसमें प्रथम चरण का चुनाव रानीपुर और मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक में संपन्न हो चुका है।
विज्ञापन



दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को कोपागंज, परदहां ब्लाक एवं रतनपुरा ब्लाक में हुआ। आंकड़ों पर नजर डालने पर रतनपुरा ब्लाक के वार्ड संख्या 11 पहसा जिला पंचायत सदस्य की सीट पर प्रत्याशियों की संख्या देखकर लोग दंग रह जा रहे हैं। इस वार्ड से कुल 36 प्रत्याशी मैदान में हैं।


 यह संख्या किसी भी चरण के चुनाव में किसी भी जिला पंचायत सदस्य या क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों से ज्यादा है। अब इसे महिला प्रत्याशियों के जिला पंचायत सदन में पहुंचने की बेताबी कहें या यहां उनमें जागरूकता की अधिकता।


लेकिन इस संख्या को देखकर यहां के मतदाता अपने सभी प्रत्याशियों के बारे में ठीक से जान पाने की स्थिति नहीं हैं। इसी का नतीजा है कि यहां की महिलाएं पुरुषों से भी अधिक बढ़चढ़ अपने महिला प्रत्याशी को सदन में भेजने की जद्दोजहद में हैं।
विज्ञापन



  अन्य जिला पंचायत की सीटों पर देखा जाए तो इतनी संख्या कहीं नहीं है। अन्य चरणों में भी किसी वार्ड से अधिकतम 32 ही प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें