फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल की दूसरी लिफ्ट भी खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला महिला अस्पताल और 100 शैय्या के एमसीएच विंग के चार मंजिला इमारत की एक और लिफ्ट सोमवार को खराब हो गई। ऐसे में मरीजों के साथ-साथ चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले काफी समय से महिला अस्पताल में लगी एक लिफ्ट खराब चल रही थी। इसी बीच दूसरी लिफ्ट भी खराब हो गई।
विज्ञापन

अस्पताल में आपरेशन प्रथम तल पर किया जाता है, जबकि तीसरे तल पर कोविड से बचाव का टीकाकरण हो रहा है। द्वितीय तल पर एसएनसीयू वार्ड, चतुर्थ तल पर वन स्पाट सेंटर स्थित है। हर रोज सैकड़ों मरीज, तीमारदार, डाक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ का इन मंजिलों पर आना-जाना होता है। लिफ्ट खराब होने के कारण सभी को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है। सीएमएस डा. चंदा सिंह ने बताया कि लिफ्ट सही कराने के लिए टेक्नीशियन को बुलाया गया है। टेक्नीशियन के आने पर लिफ्ट ठीक करा कर उसे चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें