फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चार माह पहले बनी थी सड़क, गोदाम से निकलने वाले पानी से टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सलाहाबाद से सरसेना जाने वाली सड़क का हाल, किनारे धंसी सड़क
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। शहर के सलाहाबाद मोड़ से सरसेना को जाने वाले सड़क बीते दिनों नई तकनीक एफडीआई से बनाई गई थी। करीब 4 माह पहले बनी सड़क सीमेंट गोदाम से निकलने वाले पानी से टूटकर धंस गई है। आलम ऐसा है इस मार्ग से गुजरने वाले बड़े वहां होने वाले गड्ढे में फंस रहे हैं। जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। जिस जगह पर पानी जमा हो रहा है वहां आरसीसी सड़क बनाई गई है।

जनपद में एफडीआर तकनीक से करीब 16 सड़कों के निर्माण के लिए चिह्नित किया था। इसमें करीब 13 सड़कों पर पीचिंग का काम पूरा हो गया हैं। इसमें एक शहर के सलाहाबाद से सरसेना जाने वाली सड़क है। इसकी लंबाई करीब 25 किलोमीटर है। चार माह पहले इस सड़क का काम पूरा किया गया था। विभाग का कहना है अभी पटरी समेत कुछ काम शेष है। मार्ग पर सलाहाबाद बाजार के पास फोरलेन के पास तीन सीमेंट गोदाम बनाए गए है।
विज्ञापन

उस गोदाम मेें सैकड़ों मजदूर रोजाना काम करते हैं। गोदाम से निकलने वाला पानी अभी तक मार्ग पर बहाया जा रहा है। हालाकि गोदाम के पास सड़क आरसीसी बनाई गई है। सड़क के किनारे की पटरी पूरी तरह टूट गई है। अभिषेक, राहुल, अमित, सुशील आदि का कहना है कि दिन में लोग सचेत होकर आवागमन कर लेते है, जबकि रात के अंधेरे में परेशानी होती है। सभी ने मांग किया कि विभाग की तरफ से जल्द कार्रवाई हो।
विज्ञापन

सलाहाबाद से सरसेना जाने वाले मार्ग पर सीमेंट गोदाम से निकलने वाले पानी से सड़क के किनारे से टूटने की जानकारी है। गोदाम संचालक से बात कर पानी की निकासी की दूसरी व्यवस्था कराने को कहा जाएगा। नहीं करने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। - मनोज सिंह, एक्सईएन, आरईडी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें