रानीपुर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की तरफ से रानीपुर विकासखंड में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्पित कुमार उपाध्याय ने किया।
प्रतियोगिता के दौरान बालिका जूनियर वर्ग के 100 मीटर दौड़ में पूजा चौहान को पहला स्थान, 200 मीटर जूनियर वर्ग में प्रीति चौहान ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं 100 मीटर बालक वर्ग में मनीष ने पहला स्थान प्राप्त किया। अर्पित कुमार उपाध्याय ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेल राष्ट्र की ही धरोहर है और यह प्रतिभाएं गांव में ही बसती हैं। कार्यक्रम में मुकेश यादव, शिवकुमार भारती, सुग्रीव कुमार, गौरव आदि ने सहयोग प्रदान किया। रानीपुर विकासखंड के बीईओ पीआरडी राणा प्रताप सरोज ने विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।