जिले में प्रधान मंत्री सड़क योजना और लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की ओर से कई सड़कें बनाई गईं। प्रधानमंत्री सड़क योजना से जिले के सभी नौ ब्लाकों में कुल 37 सड़कें बनाई गई हैं। इनके अलावा लोकनिर्माण खंड की ओर से भी कई सड़कें बनाई गई हैं। इनमें से अधिकांश की हालत काफी दयनीय है। अप्रैल से लेकर मई के बीच बनी कई सड़कों में गड्ढे हो गए हैं। पुलों के पास बनाए गए कई रोड धंस गए हैं। स्थिति यह है कि चार पहिया वाहन निकलना असंभव हो गया है किसी प्रकार से दो पहिया वाहन पार हो पा रहे हैं। इन सड़कों पर कुल लगभ 23.49 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
लोक निर्माण विभाग से बनी जिले के परदहा ब्लाक के सलाहाबाद इटौरा, इटौरा रोड से सलाहागाद गांव, सलाहाबाद से बेलचौरा, हाईवे 29 से एसपी आफिस सलाहाबाद, हाईवे 29 से दूरदर्शन मार्ग, हाईवे 29 से ताजोपुर पनियरा मार्ग, मऊ से सरवां रोड, टौंस नदी पर बना ढेकुलियाघाट पुल का एप्रोच रोड, रानीपुर ब्लाक के अंतर्गत खुरहट से दस किलोमीटर लंबा खुरहट बाजार से रानीपुर रोड, भुसुवा करहा मार्ग, हलधरपुर साहूपुर चौराहा मार्ग, कुसुम्हा सिपाह मार्ग, अमिला दरगाह मार्ग, दुबारी परसिया मार्ग,
दुबारी बिंदटोलिया, दुबारी मोलनापुर, गजियापुर से मर्यादपुर, अहिरूपुर से लौवासाथ, कोपागंज कसारा मार्ग, जयरामगढ़ नकटा मार्ग, कोपागंज भातकोल मार्ग, डांड़ी सहरोज बरलाई मार्ग में बक्तावरघाट में मई महीने में बनी नई एप्रोच रोड धंस गईं है। यहां से केवल मोटरसाइकिलें ही जा पा रही हैं। घोसी नदवासराय मार्ग नदवासराय बाजार और भिखारीपुर बाजार में पानी लगा है।
भैरोपुर मधुबन रोड , मर्यादपुर चंद्रापार, बजहादुर चंद्रापार मार्ग, घोसी मधुबन मार्ग पर जामडीह और सिपाह बाजार में एक किलोमीटर लंबाई में सड़क पूरी तरह टूट गई है। धवरियासाथ कुर्थीजाफर बरलाई मार्ग, आफिसर्स कालोनी से झझवा मार्ग पर पानी लगा हुआ है। जिले का महत्वपूर्ण रोड मऊ मधुबन शहीद रोड में कई स्थानों पर लगभग छह किलोमीटर की लंबाई में सड़क बदहाल है। इससे लोगों को भ्ाारी मुसीबत का सामना करना पड़ता है।