मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने मिंगलवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने कहा है कि वह सराय लखंसी के एक गांव की अनुसूचित जाति की है। वह परिजनों के साथ नगर के एक मुहल्ले में रहकर प्राइवेट नौकरी करती है। आरोपी उसके कमरे के बगल में अपने परिचित किरायेदारों से मिलने आता जाता रहता था। तभी कपड़ा बदलते समय उसने खिड़की खुली होने के कारण उसका फोटो खींचकर वीडियो बना लिया। उसे दिखा कर उसे ब्लैकमेल करते हुए वायरल करने की धमकी देने लगा और उससे शादी करने की बात करने लगा। आरोप लगाया कि वीडियो वायरल करने की धमकी और शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और उससे पैसे की भी मांग करता रहा। वह उसे बराबर पैसे भी देती रहती थी। आरोपी 2 अप्रैल को उसके साथ दुष्कर्म किया और शादी करने से इनकार कर दिया । इस बाबत शहर कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई । पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक, डीजीपी समेत अन्य अधिकारियों को प्रार्थनापत्र देकर आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।