मऊ। नगर में पुरानी तहसील स्थित निजी अस्पताल में सोमवार को रंगदारी मांगने और न देने पर तोड़फोड़ करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार सोमवार की शाम निजी अस्पताल में फायरिंग तथा तोड़फोड़ कर रंगदारी मांगने के मामले में केस दर्ज किया गया था। घटना के आरोपी अंकित सिंह उर्फ अर्जुन सिंह निवासी मेरू का पुरा तड़वा थाना तरवा आजमगढ़ और विजय पाल निवासी चकमेंहदी थाना सरायलखंसी मऊ को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों आरोपियों ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर रंगदारी मांगी थी। मामले में पुलिस ने दो नामजद तथा अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।