फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस बड़े बकायेदारों की संपत्ति कुर्क कर होगी नीलाम : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में बुधवार को सीएम डैशबोर्ड पर आधारित कर करेत्तर राजस्व वसूली और अन्य राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को ईंट भट्ठे वालों पर कड़ी नजर रखने के साथ देय एवं विविध देय की वसूली लक्ष्य के सापेक्ष पाई गई। अमीनवार औसत वसूली में खराब प्रदर्शन करने वाले अमीनों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जबकि 10 बड़े बकायेदारों की वसूली की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने आवश्यक होने पर संबंधित की संपत्ति कुर्क कर नीलामी प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इससे पहले कर करेंत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान माह के लिए निर्धारित लक्ष्य 135.30 करोड़ रुपये के सापेक्ष 68.82 करोड़ रुपये की वसूली पाई गई। जो कुल के सापेक्ष 76.25 प्रतिशत है। जिसमें व्यापार कर में 61.96%, स्टांप रजिस्ट्रेशन में 91.53 प्रतिशत, परिवहन कर में 75.66 प्रतिशत, आबकारी में 67.65%, खनन में 55.67 प्रतिशत, विद्युत देय में 65.58 प्रतिशत, बैंक देय 102.28 प्रतिशत है।
वादों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने समाधान योजना के तहत अधिक से अधिक मामले निपटाने को कहा।
इस दौरान जिलाधिकारी ने भू माफियाओं तथा अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्यवाही करने के साथ जन शिकायतों के निस्तारण में खराब रैंकिंग पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को जाति, निवास प्रमाण पत्र निर्धारित समय सीमा के अंदर ही जारी करने को कहा। बैठक के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें