फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : चौथे चरण में आए 334 आवेदन, 24 को निकलेगी लाॅटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत चौथे चरण में 334 आवेदन आए हैं। आवेदनों का सत्यापन सहित अन्य विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद 24 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी। पात्र पाए गए बच्चों को 27 मार्च तक विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

आरटीई के तहत जिले के 589 निजी स्कूलों की 25 फीसदी सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को प्रवेश दिलाया जाता है। जिनके पढ़ने से लेकर काॅपी-किताब तक का खर्च शासन स्तर से वहन किया जाता है।
शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए एक दिसंबर से ही प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। आंकड़ाेें में पहले चरण में 741 बच्चों, दूसरे चरण में 454 बच्चों और तीसरे चरण में 310 बच्चों का चयन किया गया। चौथे चरण में बुधवार को आवेदन करने का अंतिम दिन रहा।
विज्ञापन

दोपहर बाद तक 334 आवेदन आए थे। 20 से 23 मार्च तक आवेदनों के सत्यापन की प्रक्रिया होगी। 24 मार्च को लाॅटरी निकाली जाएगी। चयनित बच्चों को 27 मार्च तक विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाएगा। जिला समन्वयक समग्र शिक्षा सामुदायिक सहभागिता आलोक कुमार सिंह का कहना है कि चौथे चरण में अब तक 334 आवेदन आए हैं। 20 से 23 मार्च तक आवेदनों का सत्यापन कार्य चलेगा। विभागीय गाइडलाइन के तहत 24 मार्च को लाॅटरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें