बाजार के हूंसापुरा मोहल्ले में बीते पांच दिनों से फॉल्ट के कारण बिजली की आपूर्ति ठप है। इससे नाराज होकर मोहल्ले के लोगों शनिवार को थाने के सामने मौजूद विद्युत विभाग के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में लोगों ने अवर अभियंता को पत्रक सौंपा। आक्रोशित लोगों का कहना था कि विभाग के कर्मचारी फॉल्ट ठीक करने के नाम पर रुपयों की मांग कर रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर अविलम्ब मोहल्ले की विद्युत दुर्व्यवस्था नहीं सुधरी तो जमकर विरोध प्रदर्शन व आंदोलन होगा।
कोपागंज नगर पंचायत का हूंसापूरा मुहल्ले में हिन्दू-मुस्लिम की मिली जुली आबादी है। लेकिन यहां पर सबसे ज्यादा बुनकर है। स्थिति यह है कि लोकल फॉल्ट के चलते गत पांच दिनों से पूरे मोहल्ले में अंधेरा पसरा हुआ है। लाइट न होने से जहां बुनकरों का बुनाई का पूरा काम-धाम ठप पड़ा है ,वहीं पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। मुहल्लेवासियों द्वारा फॉल्ट ठीक न किए जाने को लेकर विभाग के सम्बंधित एस डी ओ,जेई से लेकर अन्य कर्मियों दर्जनों बार शिकायतें दर्ज कराते हुए सूचना दी गई लेकिन इसके बावजूद शिकायतों को अन सुना कर दिया गया।
इससे मुहल्लेवासी आक्रोशित होकर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों पर कर्मचारियों पर पैसा मांगने का आरोप लगाते हुए थाने के पास स्थित कार्यालय का संयुक्त संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अशोक ठाकुर के नेतृत्व में घेराव करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सभी ने चेताया की लूट-खसूट बंद कर अविलम्ब फॉल्ट ठीक कर मोहल्ले की लाइट बहाल नहीं की गई तो निर्णायक आंदोलन होगा।
प्रदर्शन करने वालों में अब्दुल फहीम खा लाडले, अबू कलाम रायनी, सहनवाज, आरिफ खान, गुड्डू अंसारी, खुर्शीद अंसारी, सफी अहमद अंसारी, कयूम आदि रहे।