फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते से 17 लाख रुपये की हेराफेरी में पुलिस ने एक को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/बढुआ गोदाम । सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पलिगढ़ गांव निवासी युवक के मऊ स्थित पंजाब नेशनल बैंक एकांउट में तेलंगाना राज्य के एक व्यक्ति के खाते हैक हुआ 17 लाख पचास हजार रूपये खाते आने के बाद खाते से पैसे की हेराफेरी का मामला प्रकाश में आया हैं। इस मामले में साइबर सेल और दक्षिण टोला थाने की पुलिस ने खाता धारक युवक को पूछताछ के लिए थाने ले आई।
विज्ञापन

बताते चले कि नागेश पुत्र टिल्ठू सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पलिगढ गांव का निवासी हैं। वह गांव में ही रहकर टेंट का काम करता हैं बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने ले आई और पुलिस की पुछताछ में नागेश ने बताया कि पड़ोस के गांव तेंदुली दलित बस्ती निवासी एक युवक उसका दोस्त हैं। दोस्त ने ही तीन महीने पहलेे मोबाइल से बिहार निवासी के एक व्यक्ति से बात कराया और उस व्यक्ति के कहने पर राजू ने मऊ स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता खुलवाया। खाता खुुुलने के बाद उस व्यक्ति ने मेेेरा एटीएम, पास बुक कोरियर द्वारा मंगवा लिया, और कुछ दिनों बाद खाते से जुडा मेेरा मोबाइल नंबर को भी कटवाकर दूसरा नंबर खाते से जुडवा दिया, इसके चलते खाते में होने वाले लेनदेन की जानकारी उसे नहीं हो पा रही थी। दक्षिण टोला थाना प्रभारी ने बताया कि तेलंगाना राज्य के एक व्यक्ति के खाते से 17 लाख 50 हजार रुपये हैक कर मऊ के पलिगढ निवासी नागेश के नाम से पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में मौजूद खाते में डाला गया है। अभी बैंक से खाते का डिटेल नहीं मिल पाया है। जांच चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें