फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहाल किया जाए बुनकरों के बिजली का पासबुक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बुनकर बचाओ, किसान बचाओ, देश बचाओ, गांव चलो के तहत अभियान उत्तर प्रदेश की कार्यकर्ता बैठक बृहस्पतिवार को नगर के ताहिरपुर में हुई। इसमें बुनकरों, किसानों की बदहाली, बढ़ती आपराधिक घटनाओं सहित तमाम समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश बुनकर वाहिनी इकबाल अहमद अंसारी ने कहा कि गांव का विकास है तो एक साथ लामबंद होकर भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश बुनकर वाहिनी की लड़ाई नफरत की सियासत के खिलाफ जारी रहेगी। प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चंद्र ने कहा कि बुनकरों के बिजली के पासबुक को बहाल किया जाए।बिजली अधिनियम 2020 वापस लिया जाए। इस दौरान अमर जीत कुमार, अर्जुन प्रसाद, त्रिवेणी राम, सोनू कुमार, विजय कुमार, भुलन राम, गोविंद, दूधनाथ, राम कुंवर, रमेश राम, अबुल खैर, उमेश शर्मा, कल्पनाथ राव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें