फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शादी से एक महीने पहले दूल्हे ने मौत को लगाया गले, रिश्ते से खुश नहीं था युवक; पढ़ें- पूरा मामला

Wed, 04 Jun 2025 09:41 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau Latest News: मऊ जिले में एक युवक ने अपने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। इसका कारण शादी तय होना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट करेगी। 
विज्ञापन
Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र शमशाबाद गांव में सोमवार की रात युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर मंगलवार की भोर में पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को नीचे उतारा और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


शमशाबाद निवासी रमेश यादव (24) की जुलाई में शादी होने वाली थी। परिजनों के अनुसार रमेश शादी से खुश नहीं था। इसी बात को लेकर परिजनों से नाराजगी थी। सोमवार की रात इसी बात से नाराज होकर अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। देर रात तक जब वो खाना खाने नहीं आया तो परिजन उसे बुलाने गए, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। 

बालकनी से झांककर देखा तो पंखे के हुक में फंसे साड़ी के फंदे से शव लटकता दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। 
विज्ञापन


रमेश तीन बहनों में सबसे छोटा और इकलौता पुत्र था। तीनों बहनों की शादी हो चुकी है, पिता का पहले ही निधन हो गया था। इस संबंध में रानीपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि फंदा लगाकर युवक ने आत्महत्या कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कुछ स्पष्ट हो पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें