फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जिसने दिया जन्म, उसने ट्रैक पर फेंका, जिंदगी-मौत के बीच गैर की दुआएं बनीं उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
एक मां ने जन्म के बाद अपने नवजात बच्चे को मरने के लिए रविवार की रात पूर्वी रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया। इससे बच्चे के सिर पर गंभीर चोट लगी है, सिर से लगातार रक्तस्राव हो रहा है।
विज्ञापन

उसका उपचार आजमगढ़ जिले के पीजीआई में चल रहा है। जिंदगी-मौत से जूझ रहे इस बच्चे के लिए गैर उसकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। मुहम्मदाबाद गोहना थाना प्रभारी केके वर्मा ने बताया कि भोर में टहलने निकले लोगों ने रेलवे ट्रैक किनारे नवजात को देखा। थोड़ी ही देर में वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर पुलिस भी एंबुलेंस के साथ पहुंच गई। इसी बीच वलीदपुर के मोहम्मद फारूक ने बच्चे को अपने पास रखने का प्रस्ताव पुलिस के सामने रखा। पुलिस ने लिखा-पढ़ी के बाद मोहम्मद फारूक को पालन-पोषण की अनुमति दे दी। वहीं, बच्चे के सिर का पिछला हिस्सा बुरी तरह चोटिल होने के कारण खून लगातार बह रहा था।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंसकर्मी बच्चे को लेकर मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी पहुंचे। सीएचसी से बच्चे को महिला जिला अस्पताल भेजा गया। यहां डॉ. दुर्गेश आजाद ने उसका इलाज किया लेकिन खून लगातार बहने के कारण ऑपरेशन की जरूरत को देखते हुए एक टीम की देखरेख में बच्चे को आजमगढ़ पीजीआई में भर्ती कराया गया। इस दौरान मोहम्मद फारूक बच्चे के साथ-साथ रहे।
विज्ञापन

वह उसकी सलामती के लिए दुआ मांगते रहे। डॉ. दुर्गेश आजाद ने बताया कि एक दिन के नवजात बच्चे की हालात अभी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें