फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आॅफर कोे लेकर खासा उत्साह धनतेरस पर सजीं दूकानें,

Thu, 27 Oct 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
विज्ञापन
आॅफर कोे लेकर खासा उत्साह धनतेरस पर सजीं दूकानें,
विज्ञापन
धनतेरस की खरीदारी के लिए गुरुवार की देर शाम तक बाजार पूरी तरह सज गए थे। खरीदारी पर्व पर वाहनों के विभिन्न मॉडलों पर दिए जाने वाले आॅफर के लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह दिखा। लुभावने आफर की वजह से बाजार में बूम पूरी संभावना है। गुरुवार को स्थिति यह रही कि लोग देर रात एजेंसियों में आफर के बारे में पूछताछ करते रहे और उसके तहत वाहनों की बुकिंग कराते रहे। यही हालत बड़ी दुकानों पर भी दिखी जहां ग्राहकों को लुभाने के लिए विभिन्न प्रकार के छूट की घोषणा की गई है।
विज्ञापन



कुछ प्रतिष्ठानों में तो खरीददारी पर 1000 से लेकर 2000 हजार तक के मुफ्त उपहार दिए जा रहे हैं। बर्तनों की ब्रांडेड कंपनियों ने भी कई तरह की आकर्षक आइटम पेश किए हैं जिन्हें लोग दिवाली गिफ्ट के लिए खरीद कर अच्छी बचत कर सकेंगे।मान्यता है कि धनतेरस को आभूषण, बर्तन समेत अन्य सामानों का खरीदना सुखदायी और लाभकारी होता है। इसके लिए छोटे-बड़े हर परिवार में कुछ न कुछ नए सामान की खरीदारी की जाती है। इसमें चांदी के सिक्के, आभूषण और वाहनों तथा बर्तन आदि की खरीदारी अधिक होती है।


बृहस्पतिवार शाम तक क्षेत्र के सहादतपुरा, रोडवेज, सदर चौक, मिर्जाहदीपुरा, आजमगढ़ तिराहा आदि स्थानों पर सजावट के सामानों के साथ गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाओं की दूकानें लग गई थीं। बाजार में चाइनीज सामानों के विरोध का असर भी साफ दिख रहा हैं। जो दूकानदार पहले चाइनीज झालर आदि बेचते थे। उनके यहां कैंडिल और सजावट के देसी सामान भी दिखे। इलेक्ट्रानिक्स शोरूम के मालिक शाहिद भाई ने बताया कि दूकान पर हर सामानों पर विशेष उपहार हैं।
विज्ञापन



इस बार इलेक्ट्रानिक्स सामानों के दामों में काफी कमी हुई है। इस वर्ष अच्छे व्यापार की उम्मीद है। बाइक एजेंसी के मालिक शादाब अंसारी ने कहा कि इस वर्ष धनतेरस पर अच्छी बिक्री की उम्मीद। लेकिन जिस मॉडल की अधिक डिमांड है उसकी सप्लाई कम है। बताया कि बीते  वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष  गाड़ियों  की अग्रिम  बुकिंग अच्छी रही। बाजार से चाइनीज झालर नदारद हैं। इस माहौल का फायदा उठा कर कुम्हारों ने कई तरह के दीये बाजार में उतारे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें