फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सात फेरे लेकर एक दूसरे के हुए 62 नव दंपती

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बृहस्पतिवार को कम्युनिटी हॉल परिसर में खंड विकास अधिकारी परदहां की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विकास खंड बड़राव के 12 जोड़े, विकास खंड फतहपुर मंडाव के 5 जोड़े विकास खंड रतनपुरा के 1 जोड़े, विकास खंड घोसी के 02 जोडे़, विकास खंड के मुहम्मदाबाद गोहना के 15 जोड़े, विकास खंड रानीपुर के 06 जोड़े, विकास खंड दोहरीघाट के 09 जोड़े, विकास खंड कोपागंज के 08 जोड़े, विकास खंड परदहां के 04 जोड़े ने सात वचनों को लेकर एक दूसरे का हाथ थामा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विनय कुमार, सदस्य उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग, विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार, ब्लाक प्रमुख परदहा, खंड विकास अधिकारी परदहा और जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। मुख्य अतिथि विनय कुमार ने कहा कि कि जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 1051 जोड़ों के शादी कराने का लक्ष्य है। अब तक कुल 393 जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है। जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि विवाह में उपहार सामग्री स्वरूप दूल्हे के लिए पैंट शर्ट का कपड़ा, दुल्हन के लिए साड़ी सेट, चांदी की बिछया, पायल एक जोड़ी, स्टील डिनर सेट, प्रेशर कुकर, ट्राली बैग, वैनिटी किट, दीवार घड़ी दी गई। विवाह के बाद 35,000 की धनराशि लाभार्थी के खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें