विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की तरफ से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और मतदाता सूची के शुद्धिकरण को लेकर सक्रिय अभियान के दौरान प्रदेश सचिव (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) संजय सिंह पटेल ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों का दौरा कर मतदाता सूची का निरीक्षण किया।
उन्होंने सेक्टर-भटमीला, सेक्टर-मांदी दुल्लह, सेक्टर-बोझी, सेक्टर-हनुमानगंज तथा सेक्टर-दरिगाह उत्तरी सहित कई सेक्टरों के दर्जनों बूथों का भ्रमण किया। बूथ संख्या 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 26, 38, 39, 40, 41 और 42 सहित अन्य बूथों पर जाकर मतदाता सूची का अवलोकन किया और प्रत्येक वोटर के नाम का मिलान कराया।
अपील किया कि जिन लोगों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फार्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वाएं। जिन मतदाताओं का नाम हटाना है, उसके लिए फार्म-7 और नाम, पता या अन्य विवरण में संशोधन के लिए फार्म-8 भरने की जानकारी दी।
इस मौके पर रामप्यारे यादव, बीएलए मुनील कन्नौजिया, प्रदीप पटेल, दिनेश कुमार, संतोष कुमार, शैलेश यादव, श्रीनिवास यादव, विजय सिंह पटेल, राम प्रभाव यादव, सच्चिदानंद पटेल, राम सिंह पटेल सहित दर्जनों कार्यकर्ता और ग्रामवासी मौजूद रहे।