फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशनाई और रुपयों के बंटवारे के विवाद में हुई थी सेल्समैन की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। चिरैयाकोट क्षेत्र के सरसेना के पास 16 दिन पहले 6 जून 2020 को हुई लाइसेंसी शराब के दुकान के सेल्समैन की हत्या का पर्दाफाश सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता में किया। पुलिस ने इस हत्या में शामिल इकलौते आरोपी को औसतपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। सेल्समैन की हत्या आरोपी की एक प्रेमिका से नजदीकी बढ़ाने और शराब के धंधे की गई अवैध कमाई में बंटवारे के विवाद को लेकर की गई। हत्यारोपी ने सुनसान स्थान पर ले जाकर ईंट के प्रहार से सेल्समैन को घायल कर दिया और उसके बेहोश हो जाने पर ईंट से सिरकूंचकर मार डाला। पुलिस ने हत्यारोपी को औसतपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर औसतपुर से एक व्यक्ति को थानाध्यक्ष ने पकड़ा। उससे पूछताछ पर पता चला कि पकड़ा गया राजकुमार यादव उर्फ मुन्ना आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाने के बसगित गांव निवासी है। वह छपरा में चलने वाली देशी शराब की दुकान पर सेल्मैन था। इसी दुकान के सेल्समैन राजेंद्र राम की 6 जून को सरसेना के पास ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई थी। एएसपी ने बताया कि राजेन्द्र राम और राजकुमार एक ही दुकान पर सेल्समैन थे। वहीं की रहने वाली एक महिला से राजकुमार का प्रेम-संबंध हो गया।
वहीं पर राजकुमार और राजेंद्र खाते पीते थे। राजेंद्र राम की नीयत महिला के प्रति खराब हो गयी थी। राजकुमार ने इस पर नाराजगी जताते हुए राजेंद्र को काफी समझाया लेकिन वह नहीं माना। इधर लाकडाउन के दौरान चोरी चोरी से शराब बेचकर कमाए गए रुपये में राजेंद्र हिस्सा मांग रहा था। इससे राजकुमार नाराज हो गया। 6 जून को भी इन बातों को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी। उसी दिन शाम को जब राजेंद्र ठेके से उठकर सरसेना बाजार की तरफ जाने लगा तो राजकुमार ने उसका पीछा किया।
विज्ञापन

कु छ दूर जाकर मेन सड़क पर होकर दोनों साथ हो गए और बात करते हुये सरसेना ठाकुर बस्ती की तरफ जाने लगे। इस दौरान दोनों में कहासुनी होने लगी। गुस्से में आकर राजकुमार ने पास पड़ी ईंट उठाकर राजेंद्र के सिर पर मार दिया जिस वहीं गिर गया । राजकुमार ने राजेंद्र को घसीट कर तालाब के पास झाड़ियों में ले गया तथा उसी ईंट से उसका चेहरा कूंचकर उसका काम तमाम कर दिया। घटना के बाद ईंट वहीं तालाब में फेंक दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ रुपेश कुमार सिंह , सिपाही अरविंद सोनकर, अविनाश कुमार, चालक सूर्यनाथ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें