मऊ में सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में बुधवार की देर शाम एक युवक को दूसरे समुदाय के छह युवकों ने उसका रास्ता रोकर उससे मारपीट कर दी। इसमें युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल हो जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की तहरीर पर दूसरे पक्ष के छह लोगों के खिलाफ नामजद सहित कुछ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार, नसीरपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि बुधवार को गोदाम से अपने ट्रक का मरम्मत कराकर बाइक से घर आ रहा था। अभी गांव स्थित बगीचे के पास पहुंचा ही था कि गांव निवासी कैफ, अब्दुल रहमान उर्फ भेदा, सैफ पुत्र इनामुद्दीन ने मुझे हाथ देकर रोक लिया। वह कुछ समझ पाता जब तक उन लोगों ने फोन कर अपने साथी रईस पुत्र मसीर खां लारेब पुत्र सदरे आलम, मुमताज पुत्र मुस्ताक खां सहित कुछ अन्य लोगों बुला कर मुझ पर हमला कर घायल कर दिया। आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान मेरी जेब से आधार कार्ड, पैन कार्ड, डीएल, एटीएम सहित अन्य कागजात और 15 हजार रुपये नकद गायब हो गया।
इस संबंध में सरायलंखसी थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि प्रमोद यादव की तहरीर पर अब्दुल रहमान ऊर्फ भेदा, सैफ, रईस, लारेब, मुमताज सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।