जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने मंगलवार को दोहरीघाट विकास खंड क्षेत्र के सिकड़ीकोल माइनर का निरीक्षण किया। इस दौरान कमी मिलने पर विभागीय अधिकारियों को उसे दूर करने के निर्देश दिए। निर्देश दिए कि माइनर की सफाई कराकर जल्द ही पानी छोड़ें।
दोहरीघाट विकास खंड क्षेत्र के सिकड़ीकोल माइनर 20 गांवों से होकर गुजरी है। किसानों के अनुसार रबी और खरीफ सीजन में मांग के अनुरूप पानी ही नहीं छोड़े जाने से खेती किसानी भगवान भरोसे हो रही है। किसानों ने आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो हो सका है। किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल शक्ति मंत्री ने सिकड़ीकोल माइनर का निरीक्षण किया। कमी मिलने पर विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता मनोज सिंह सहित विभागीय अधिकारी शामिल रहे।