फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मंत्री ने योजनाओं का लाभ दिया

विज्ञापन
फतहपुर मंडाव ब्लाक पर सेवा संकल्प अ​भियान में लाभार्थी को प्रशस्ती पत्र प्रदान करते कारागार मंत
विज्ञापन
प्रदेश के जिला जेल एवं कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने बुधवार की शाम फतेहपुर मंडाव ब्लॉक परिसर में आयोजित सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने इस दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन किया और लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मंत्री ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया। मंत्री ने इसे गरीबों की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के द्वार पर पहुंचाया जा रहा है। मीडिया से बातचीत में चौहान ने 2027 में प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी के पीडीए नारे पर अखिलेश यादव पर निशाना साधा। मंत्री ने कहा कि यादव यह साफ नहीं कर पा रहे हैं कि पीडीए में कौन सी जातियां शामिल हैं। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी अदा की गई। मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि फतेहपुर मंडाव शुभम सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करने की अपील की। इस अवसर पर एसडीएम मधुबन दीपक सिंह, बीडीओ अनिल मौर्य सहित कई अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें