फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सुबह-शाम की गुलाबी सर्दी से बढ़ रहा हड्डियों का दर्द

विज्ञापन
जिला अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर जुटी लोगों की भीड़।
विज्ञापन
मऊ। दिन में धूप में भले ही सर्दी का अहसास कम हो रहा हो, लेकिन सुबह-शाम की गुलाबी ठंड ने लोगों की हड्डियों को जकड़ना शुरू कर दिया है। सुबह बिस्तर से उठते ही घुटनों, कमर और कंधों में अकड़न, सीढ़ी चढ़ने में दर्द और शाम होते ही जोड़ों का फिर से जाम हो जाना, अब हर दूसरे घर की शिकायत बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के हड्डी विभाग में ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
ठंड बढ़ते ही अस्पतालों की ओपीडी में भी हड्डी और जोड़ों के दर्द वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी नारायण के अनुसार सुबह-शाम के तापमान में अचानक गिरावट से मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं और जोड़ों का लुब्रिकेंट गाढ़ा हो जाता है, इससे पुराना दर्द फिर से उभर आता है।
सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और उन लोगों को हो रही है, जो पहले से गठिया, कमर दर्द या पुरानी चोट की समस्या से जूझ रहे हैं। इन दिनों उनकी ओपीडी में मरीजों का आंकड़ा करीब 80 तक रह रहा है, जबकि यह आंकड़ा पहले 60 से कम था। बताया कि महिलाओं में यह समस्या और ज्यादा देखी जा रही है।
विज्ञापन

घर का काम, ठंडे पानी का इस्तेमाल और धूप में कम बैठना, दर्द को बढ़ा रहा है। वहीं जो लोग सुबह टहलने निकलते हैं, वे बिना वार्मअप के सीधे ठंड में टहलना शुरू कर देते हैं, जिससे अकड़न और बढ़ जाती है।
जबकि कल्पनाथ राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण चौधरी का कहना है कि इस मौसम में दर्द से बचने के लिए सिर्फ दवा नहीं, बल्कि दिनचर्या में बदलाव जरूरी है। सुबह रजाई से निकलते ही सीधे ठंड में न जाएं, हल्की धूप में बैठे और जोड़ों को धीरे-धीरे चलाएं।
डॉ. अरुण चौधरी ने बताया कि सर्दी में जोड़ों के आसपास की मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं, जिससे खून का प्रवाह कम हो जाता है। यही वजह है कि सुबह उठते ही घुटना जाम लगता है। गठिया के मरीजों को इस मौसम में सबसे ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। सुबह उठकर 10 मिनट बिस्तर पर ही पैर-हाथ की हल्की एक्सरसाइज करें, सीधे ठंडे फर्श पर पैर न रखें। धूप में 20 मिनट बैठना सबसे अच्छी दवा है।
जिला अस्पताल के फिजियोथेरेपिस्ट राधेश्याम कहते हैं कि दर्द होने पर लोग बिस्तर पकड़ लेते हैं, यही सबसे बड़ी गलती है। ठंड में जोड़ों को चलाना बंद कर देंगे तो अकड़न और बढ़ेगी।
गुनगुने पानी से सिकाई करें, गर्म कपड़े पहनें और घुटने-कमर को ठंडी हवा से बचाएं। ठंडे पानी से बर्तन धोने और झाड़ू-पोंछा करने से बचें। अगर दर्द 5-6 दिन से ज्यादा रहे या सूजन आ जाए तो खुद दवा न लें, डॉक्टर से जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें