फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: लोन के नाम पर की 1.77 लाख की ठगी, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के रामाश्रय चौहान ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्हें 30 लाख रुपये के लोन का झांसा देकर एक लाख 77 हजार 800 रुपये से अधिक की ठगी की गई। इस मामले में कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक के के गुप्ता के मुताबिक, पीड़ित रामाश्रय चौहान ने बताया कि 25 मार्च 2026 को उन्हें मोबाइल पर लोन लेने के लिए फोन आया था।
बार-बार फोन आने पर वह 30 लाख रुपये का लोन लेने को तैयार हो गए। अज्ञात लोगों ने लोन प्रक्रिया के नाम पर उनके पंजाब नेशनल बैंक खाते से 1,77,800 रुपये निकाल लिए। ठगी के बाद न तो उन्हें लोन मिला और न ही उनके पैसे वापस किए गए। उन्होंने इस घटना की सूचना 1930 हेल्पलाइन नंबर, थाना मधुबन और साइबर थाना मऊ को दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में केवल 5 हजार रुपये होल्ड किए, लेकिन पूरा पैसा वापस नहीं दिलाया। कोई ठोस कार्रवाई न होने से निराश होकर, चौहान ने 6 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक, मऊ को डाक द्वारा शिकायत भेजी थी। वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इसके बाद रामाश्रय चौहान ने 19 अगस्त 2026 को सिविल जज जूनियर डिवीजन के न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने न्यायालय से भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 173 (4) के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर जांच का आदेश देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें