फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है क्रांति दूत

विज्ञापन
पुस्तक विमोचन की फोटो। संवाद
विज्ञापन
दुबारी। गजियापुर गांव में सोमवार को आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामसुंदर पांडेय की स्मृति में रचित पुस्तक ‘क्रांति दूत’ के कवर पेज का लोकार्पण उनके पोते और समाजसेवी अमित पांडेय ने किया।
पुस्तक ‘क्रांति दूत’ रामसुंदर पांडेय के जीवन, उनके संघर्ष और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को समर्पित है। इसमें आजादी की लड़ाई के दौरान क्षेत्र के क्रांतिकारियों की गाथाओं को भी संकलित किया गया है। अमित पांडेय ने कहा कि यह पुस्तक केवल एक स्मृति ग्रंथ नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, बाबा रामसुंदर पांडेय का जीवन त्याग, संघर्ष और सेवा का उदाहरण था। उन्होंने आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बाद में जनता की आवाज बनकर नेता प्रतिपक्ष के रूप में भी काम किया।
समारोह को वरिष्ठ शिक्षक राघवेंद्र राय, रविंद्र सिंह, राम पलट राम,लल्लन प्रसाद सिंह, ग्रीस नारायण सिंह आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर अवध विहारी यादव, विनय कुमार मिश्र, पवन कुमार पांडे,हरिकेश यादव,विकाश आदि शामिल थे। संचालन तारकेश्वर नाथ त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें