बढुआ गोदाम नगर क्षेत्र के ताजोपुर गांव स्थित ठाकुर जी कुटी पर रोटरी क्लब की तरफ से पौधरोपड़ किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में आम के पौधे रोपित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष डा. संजय सिंह ने कहा कि इन दिनों में पौधरोपण करना सबसे अधिक उचित होता है क्योंकि बारिश के कारण पौधों को जल की कमी नहीं होती और प्राकृतिक रूप से उन्हें सिंचाई मिलती है। रोटरी क्लब के सचिव सचिंद्र सिंह के कहा कि हमारे जीवन में वृक्ष बहुत ज्यादा जरूरी है। हमे पौधारोपण कर जीवन को हरा भरा बनाना चाहिए। साथ ही पौधारोपण पर अधिक से अधिक पौधे लगाने पर बल दिया गया। इस अवसर पर कुटी के महंत श्री श्री 1008 किशुन दास फलहारी बाबा, पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ सदस्य डॉ पी के गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष डॉ एचएन सिंह, प्रदीप सिंह, प्रतीक जायसवाल, भगत सिंह, उपस्थित थे।
इंदारा : इंदारा में शुक्रवार को ग्राम प्रधान जुबैर अहमद ने गांव में लगभग 300 सौ पौधे लगवाए। गांव के करिमाबाद मुहल्ले में कब्रिस्तान तथा इंदारा मेला मैदान पर खाली पड़ी भूमि पर पौधारोपण किया गया है। वर्षों से खराब हालत में पड़ा हुआ कब्रिस्तान पर पिछले कुछ दिनों से साफ सफाई का कार्य चल रहा था। इस मौके पर ग्राम प्रधान जुबैर अहमद, अखिलेश सिंह, राजेंद्र सिंह, सुनील सिंह मास्टर, अशोक कुमार, असलम लाईनमैन, शैलेन्द्र सिंह, बबलू सिंह, धनंजय सिंह नसीम, राशिद, आमिर ने पौधारोपण किया।