फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद से चलाई जाए कैफियात

Sat, 16 Jan 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता अरिजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की रात दुल्लहपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में जिले के लिए रेल सुविधाओं को बढ़ाने को लेकर रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा को ज्ञापन सौंपा। आठ सूत्रीय मांग पत्र पर बिंदुवार बातचीत कर उन्होंने आश्वासन दिया। मुख्य रूप से कैफियात को मऊ से चलाने की मांग।
विज्ञापन



सदर विस से प्रत्याशी रहे अरिजीत सिंह ने कैफियात ट्रेन को मऊ से चलाए जाने की मांग की। कहा कि यह ट्रेन आजमगढ़ से चलती है इसके मऊ से चलाए जाने से यहां के व्यापारियों को भी दिल्ली आने जाने में सुविधा होगी।


बलिया से वाया रतनपुरा मऊ होकर वाराणसी तक भी एक डेमू ट्रेन चलाए जाने की मांग की जो व्यावयायिक एवं आफिसीयल दृष्टिकोण के समय पर चलाई जाए।


 ासथ ही छपरा से बलिया वाया रतनपुरा होते हुए वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी को इलाहाबाद तक चलाए जाने के साथ ही एक एंबुलेंस बोगी की भी व्यवस्था की मांग की ताकि ट्रेन से मरीजों को वाराणसी आदि स्थानों पर ले जाया और ले आया जा सके। रतनपुरा में रेलवे की भूमि के किनारे बसी दुकानों को बार बार विभाग द्वारा अतिक्रमण के नाम  पर हटाकर उन्हें परेशान किया जाता है।
विज्ञापन



उनकी समस्याओं को लेकर उन्होंने कहा कि उन दुकानों को रेलवे से आवंटित कराने की मांग की ताकि बार-बार उन्हें परेशान न होना पड़े। रतनपुरा रेलवे स्टेशन का उच्चीकरण के साथ ही चकरा हाल्ट को रेलवे स्टेशन का दर्जा दिए जाने की मांग की।


पिपरीडीह स्टेशन पर सभी एक्सप्रेस व सवारी ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए साथ ही यात्री सुविधाएं भी उपलब्ध कराए जाने की मांग की। इसके अलावा बालनिकेतन पर अंडर या ओवरब्रिज के मुद्दें को भी दोहराया और मांग किया कि इस जटिल समस्या का यथाशीघ्र कोई न कोई समाधान निकाला जाए। भाजपा नेता ने बताया कि रेल राज्य मंत्री ने सभी मांगों पर विचार कर उसके निस्तारण का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें