फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दो दिन में अधिकतम तापमान दो और न्यूनतम तीन डिग्री बढ़ा

विज्ञापन
मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर धूप आनंद लेते यात्री।संवाद
विज्ञापन
जिले में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान बढ़ने से लोगों को ठंड से राहत मिलने लगी है। दो दिन में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

सुबह केे समय कोहरा छाए रहने और सर्द हवा चलने से लोग परेशान रहेे। सुबह नौ बजे के बाद धूप निकली तो लोगों को राहत मिली। सोमवार को तड़के कोहरा छाया रहा। पांच किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सर्द हवा चलने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुबह के समय जरुरी काम से बाहर निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड के चलते सुबह लगभग छह बजे प्रमुख मार्गो पर लोगों की आवाजाही कम रही। सुबह लगभग नौ बजे के बाद धूप निकली तो लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

शीतलहर के चलते रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर प्रतीक्षारत यात्रियों का हाल बेहाल रहा। एक-एक पल बिताना मुश्किल साबित हो रहा था। सुबह लगभग नौ बजे के बाद धूप निकली तो लोगों को राहत मिली। इसके चलते नगर सहित जिले के प्रमुख बाजारों में चहल पहल रही।
तापमान पर नजर डाला जाए तो सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 55 प्रतिशत रही। पांच किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी।
रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें