फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जिले में अधिकतम तापमान 3 डिग्री लुढ़का, सर्द हवाओं ने कंपकंपाया

विज्ञापन
रविवार को धूप ​खिलने के बाद रेलवे स्टेशन पर धूप में बैठे यात्री।संवाद - फोटो : जेआरयूवी इंटर कॉलेज में प्री बोर्ड परीक्षा देते छात्र।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊ। जनपद में बीते पांच दिनों से मौसम में बदलाव जारी है। मंगलवार सुबह कोहरा नहीं रहा। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट रही।सर्द हवाओं ने लोगों को कंपकंपाया, गनीमत यह रही कि सुबह धूप निकली तो पूरे दिन रही। लोग धूप सेंकते नजर आए। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा। पूरे दिन 13 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाओं ने सिहरन बढ़ाया।
विज्ञापन

जनवरी की शुरुआत में जहां मौसम बेहद सर्द था, लेकिन बीते पांच दिनों से धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली, लेकिन गलन बरकरार रही। धूप खिलने से गांव से लेकर शहर तक लोग धूप का आनंद लेते रहे। हालांकि लोगों ने खुद को शॉल और स्वेटर से ढंककर ही रखा। सोमवार को जहां जिले का अधिकतम तापमान जहां 21 डिग्री था, जो मंगलवार तीन डिग्री को लुढ़क कर 18 डिग्री और आद्रर्ता 71 फीसदी थी। धूप निकलने से बाजार में चहल पहल दिखी। वहीं गांवों के खेत खलिहान तक लोग काम करते दिखे। मौसम के बदलते रुख से ऐसा अंदेशा है कि आने वाले दिनों में मौसम करवट लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें