फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मऊ-बरेली परीक्षा स्पेशल ट्रेन 25 अगस्त तक चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अगस्त माह में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे बोर्ड ने मऊ-बरेली-मऊ परीक्षा स्पेशल ट्रेन (05185/05186) चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

यह विशेष ट्रेन 25 अगस्त तक संचालित होगी, जिससे पूर्वांचल के परीक्षार्थियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। वाराणसी मंडल के मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक हिमांशु राव ने बताया कि मऊ-बरेली परीक्षा स्पेशल ट्रेन (05185) मऊ जंक्शन से 2, 3, 4, 5, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 20 और 24 अगस्त को सुबह 11:45 बजे बरेली के लिए रवाना होगी। इसी प्रकार, बरेली-मऊ परीक्षा स्पेशल ट्रेन (05186) बरेली जंक्शन से 3, 4, 5, 6, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 अगस्त को कुल 16 फेरों में दोपहर 3:40 बजे मऊ के लिए प्रस्थान करेगी।
मऊ-बरेली परीक्षा स्पेशल ट्रेन (05185) मऊ से चलकर आजमगढ़, शाहगंज, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, मल्हौर, बादशाहनगर, डालीगंज और सीतापुर होते हुए अगले दिन मैलानी, पूरनपुर, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर तथा बरेली सिटी स्टेशन पर ठहराव के बाद सुबह 6:10 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी में बरेली-मऊ परीक्षा स्पेशल ट्रेन (05186) इसी मार्ग से दोपहर 3:40 बजे बरेली से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:20 बजे मऊ जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें