फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट-पीठासीन अधिकारी हुए प्रशिक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला व क्षेत्र पंचायत निर्वाचन के मतदान ड्यूटी में लगाये  गये 93 सेक्टर एवं चार जोनल मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण नगर पालिका कम्यूनिटी  हाल बकवल में बुधवार को  हुआ।
विज्ञापन



साढ़े चार हजार पीठासीन अधिकारियों का प्रशिक्षण डीसीएसके पीजी कालेज और सोनीधापा बालिका इंटर कालेज में दो पालियों में हुआ। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी समीर वर्मा एवं परियोजना निदेशक ने सक्टर मजिस्ट्रेटों को मतदान संबंधी जानकारी दी।जबकि पीठासीन अधिकारियों को डीआईओएस और उपकृषि निदेशक ने प्रशिक्षण दिया।


 पालिका कम्यूनिटी हाल में एडीएम और पीडी ने  सेक्टर मजिस्ट्रेट को उनके कार्यो एवं दायित्यों के बारे में बताया गया । इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिये गये कि सभी सेक्टर  मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों का रूट चार्ट लेकर मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर लें ।
विज्ञापन




इसके साथ ही सभी मतदेय स्थलों पर पानी छाया आदि की व्यवस्था करा लें  और सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट बैलेट बाक्स खोलना और बन्द करना तथा विभिन्न  छोटी-छोटी बातों  को बारीकी से समझ लें। जिससे मतदान के दिन मौके पर किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उन्हें् ही सबसे पहले पहुंचना है।



 प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी गिरिजेश कुमार त्यागी, अपर  जिलाधिकारी समीर वर्मा, परियोजना निदेशक डॉ. हरिचरन सिंह तथा सम्बन्धित  उपजिलाधिकारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें