फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Wed, 30 Sep 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय  पंचायत सामान्य निर्वाचन के मतदान ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों का प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू हो गया। सोनीधापा बालिका इंटर कालेज एवं डीसीएसके पीजी कालेज में दो पालियों में मास्टर ट्रेनर जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विनोद राय एवं उप निदेशक कृषि आशुतोष मिश्र द्वारा मतदान की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
विज्ञापन



दोनो पालियों में 4800 कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया, लेकिन इनमें से 348 अनुपस्थित रहे। इनमें  118 पीठासीन अधिकारी, 92 मतदान अधिकारी प्रथम , 92 मतदान अधिकारी द्वितीय, 46 तृतीय मतदान अधिकरी रहे। जिलानिर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जो भी कर्मचारी अनुपस्थित थे वे 30 सितंबर  को अवश्य प्रशिक्षण प्राप्त कर लें, अन्यथा उनके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व की धारा के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।


उधर, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से परिषदीय और अनुुदानित मान्यता प्राप्त प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षिकाओं की चुनाव ड्यूटी से हटाने की मांग की।
विज्ञापन



शिक्षक नेताओं ने जिलाधिकारी को मंगलवार को ज्ञापन सौंपा। कहा कि जिले में चुनाव ड्यूटी के लिए पर्याप्त संख्या में पुरुष कर्मचारी उपलब्ध हैं, तो महिला कर्मचारियों की ड्युटी नहीं लगनी चाहिए।


उन लोगों की तरफ से तर्क दिया गया है कि छोटे बच्चों वाली और बुजुर्ग महिला शिक्षिकाओं को मतदान सामग्री लेकर ट्रकों में बैठकर मतदान केंद्रों तक जाना और फिर वहां पूरी रात ठहरना काफी कष्टकर और अव्यवहारिक है। इतना ही नहीं चुनाव ड्युटी के दौरान ये महिला शिक्षक अथवा कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सहकर्मी पीठासीन अधिकारियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।


ज्ञापन में कहा गया है कि शिक्षिकाओं की चुनाव ड्युटी अत्यधिक आवश्यक होने पर ही विषम परिस्थितियों में ही लगाई जाय। ज्ञापन सौंपने वालों में संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय, मंत्री अखिलेश्वर शुक्ल ,रामके र यादव , नित्यप्रकाश यादव, प्रवीण कुमार राय, प्रमोदकुमार राय, अजय रासय जयंत यादव , श्रीकांत यादव , गजाधर यादव धीरेंद्र राय, शिवानंद राय, रमाकांत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें