फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी के यहा सबसे कम मिली डाटा एंट्री, जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पोषण अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय पोषण माह की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। इस दौरान डीएम ने आंगनब़ाड़ी कार्यकर्ताओं को आदेश दिया कि वो गांवों का भ्रमण कर संचारी रोग संबंधी कार्यो को कर रजिस्टर मेंटेंन करें। डीएम ने कहा कि सभी सीडीपीओ गांवों का भ्रमण करें साथ ही सभी रजिस्टरों को मेंटेन करें। इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने जनआंदोलन डैश बोर्ड पर डाटा एंट्री रैंक सुधारने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी के यहां सबसे कम डाटा एंट्री होने पर नाराजगी व्यक्त की। बोले जिन परिवारों में अतिकुपोषित बच्चे हैं उनको राशन कार्ड बनवाने, परिवार को मेडिकल की आवश्यकता हो तो उसको उपलब्ध कराया जाए। शौचालय न होने पर शौचालय की सुविधा दी जाए। हैंडपंप मानक के अनुसार न होने पर उसको रेड मार्क करने तथा इंडिया मार्का हैंड पंप लगवाने तथा घर के आसपास जल जमाव होने पर उसका निस्तारण करने एवं उस परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी पेंशन का लाभ पाने योग्य है तो उसको योजना का लाभ देने के सख्त निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें