फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड कार्यालय के दो कर्मचारी सहित मिले 40 नए संक्रमित मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मंगलवार का दिन एक बार फिर कोरोना काल साबित हुआ। एंटीजेन टेस्ट में 28, आरटीपीसीआर में 13 जबकि ट्रूनाट जांच में एक व्यक्ति संक्रमित मिला। संक्रमित मरीजों में होमगार्ड कार्यालय, कुशमौर कृषि अनुसंधान केंद्र के कर्मचारी भी शामिल है। कुल मरीजों की संख्या का ग्राफ अब 2195 पहुंच गया। सकारात्मक बात है इसमें 1937 मरीज ठीक हो चुुके है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को 1064 लोगों की जांच एंटीजेन से की गई। इसमें 28 लोग संक्रमित मिले है, वहीं लखनऊ से आई 567 जांच रिपोर्ट में 13 जबकि ट्रूनाट में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। संक्रमित मरीजों में होमगार्ड कार्यालय के दो, कुशमौर अनुसंधान केंद्र से तीन, नैंसी अस्पताल से एक, कोपागंज से दो, बीबीपुर से एक, सूखापट्टी से चार, हाइडिल कॉलोनी से दो, ताजोपुर से तीन, पुरानी तहसील से एक, रहीमाबाद से दो, निहालपुर से एक, चकमेहदी से एक, सहरोज से एक, बेलचौरा से एक, चिरैयाकोट से दो, परशपुर से एक सहित 40 नए संक्रमित मरीज मिले है। नए मरीजों से कुल मरीजों की संख्या 2195 पहुंच गई। इसमें 1937 मरीज ठीक हो चुके है, 21 मरीजों की मौत हो चुकी है। सक्रिय 237 मरीजों का उपचार चल रहा है।
50 हजार से पार हुआ एंटीजेन टेस्ट का आंकड़ा
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 51 हजार 212लोगों का एंटीजेन से टेस्ट किया जा चुका है। जिसमें 1203 लोग संक्रमित मिले है। वहीं 36 हजार 398 लोगों का सैंपल आरटीपीसीआर से लेकर जांच को भेजा गया है। इसमें 31 हजार 829 की रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें 30 हजार 829 निगेटिव है। जबकि 4 हजार 16 की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें